मंगलवार, 15 अक्टूबर 2013

चल रहा हूँ

चल रहा हूँ मैं क्षितिज की ओर यारों
सोच कर की ये,
मिटा दूंगा मैं दूरी धरती और आसमां की
कदम बढ़ते गए पर फासले अब भी वहीँ हैं
हौसले और भी मेरे बुलंद हो गए हैं
सोच कर की ये,
क्षितिज अब भी मुझको दिख रहा है

   मनोज कुमार मैथिल

कुछ अजब घुटन सी होती है

कुछ अजब घुटन सी होती है
जीवन में चुभन सी होती है
सपनों की नाव में छेद बड़ा
हिचकोले रेत पे लेती है
कल कल कल कल
हर हर हर हर
पल पल पल पल
चल चल चल चल
कुछ आवाज सुनाई देती है
पर घने तम के जंगलों में
कब राह दिखाई देती है
बसंत भी पतझड़ दिखता है
पत्थर पे लिखा भी मिटता है
साफ़ आसमां से जब,
ओलों की बारिश होती है
चिलचिलाती धूप में भी
कुछ कपन सी होती है
कुछ अजब घुटन सी होती है

वो दिवाकर दंभ भरे
दुनिया को रोशन जो करे
गहरे सागर में हाँ कब
रौशनी उसकी होती है
कुछ अजब घुटन सी होती है

           मनोज कुमार 'मैथिल '

जुल्फों को यूँ ना सवारों

जुल्फों को यूँ ना सवारों
किसी का दिल मचलता है
नजरों को यूँ ना झुकालो
किसी का दम निकलता है
ये लट भी हो गए हैं बेइमा
आ जातें हैं रुखसार पर
रोक लगाने को दीदार पर
यूँ ना पहरे लगा लो
इतना तो हक़ बनता है
जुल्फों को यूँ ना सवारों
किसी का दिल मचलता है

                  मनोज   कुमार  'मैथिल '

गुरुवार, 18 जुलाई 2013

खाओ बच्चे रोटी खाओ

खाओ बच्चे रोटी खाओ
हम खायेंगे बोटी तेरी
शिक्षक निरीक्षक,
 बने हैं भक्षक
विद्या की कठौती  टेडी
मिड डे मील में जायेंगे लील
हैं नरभक्षक स्कूल में तेरी
भ्रष्ट तन्त्र ही विद्या मंत्र हैं
अच्छी शिक्षा भिक्षा जैसी
माँगे से भी नहीं मिलेगी
खाओ बच्चे रोटी खाओ
हम खायेंगे बोटी तेरी

नक्सलवादी ना आतंकवादी
हमको कहते भ्रष्टावादी
पानी में हम चीनी जैसे
नहीं है हमको भय  किसी से
मधुबनी छपरा का न लफारा
जड़ ढूँढ़ो हर जगह मिलेगी
खाओ बच्चे रोटी खाओ
हम खायेंगे बोटी तेरी
मनोज  कुमार  'मैथिल'

शुक्रवार, 5 अप्रैल 2013

चलो फिर कुछ रूमानी हुआ जाए

चलो फिर  कुछ  रूमानी  हुआ  जाए
बीते  हुए लम्हों  को फिर  छुआ जाए
कसक ना रह जाए कोई
चलो फिर जिया जाए
थक  हार के ना बैठें
फटे सपनो को चलो फिर सिया जाए
चलो फिर कुछ रूमानी हुआ जाए
शब् सुबह में फंस कर रह गए
जीने लगे साँस लेने को
चलो फिर जीने को साँस लिया जाए
जाने कब खुल के हंसा था
क्या वो उमंग नशा था
हो गया कहाँ वो काफूर
चलो वो नशा फिर किया जाए
चलो फिर कुछ रूमानी हुआ जाए

मनोज कुमार मैथिल